चुनाव ख़त्म होते ही एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी

पांच राज्यों में चुनाव के चलते एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कई महीनों से राहत मिल रही थी। आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट50 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज से पेट्रोल-डीजल दोनों 80-80 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत आखरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 को बदले थे।

चुनाव ख़त्म होते ही एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी

आज 22 मार्च 2022 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 949.5 रुपये हो गई है। इससे पहले यह 899.50 रुपये थी। इसी तरह लखनऊ में कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.5 रुपये हो गई है। कोलकाता में 6अक्टूबर 2021 को 14.2 किलो वाला गैर-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 926 रुपये थी अब आज से 976 रुपये हो गई है। पटना में यह 998 रुपये से बढ़कर 1039.5 रुपये हो गई है।

पेट्रोल की कीमत भोपाल, जयपुर, पटना, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में 100 के पार है। मुंबई में पेट्रोल इस समय 110.82 रुपये लीटर है और डीजल 95 रुपये।थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल कीमतों में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि आज भी सबसे सस्ता डीजल 77.83 रुपये और सबसे सस्ता पेट्रोल 83.63 रुपये लीटर के हिसाब से पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *