सर्दी का सितम और शीतलहर से ठिठुरा उत्तर भारत

इन दिनों पूरे उत्तर भारत में ठंड अपने शबाब पर है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर कड़ाके की ठंड रही। राजस्थान के चूरू में पारा 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड पहुँच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक़ कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

सर्दी का सितम और शीतलहर से ठिठुरा उत्तर भारत

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, नोएडा से लेकर मुरादाबाद तक कोहरा रहा। मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक़ पूरे पश्चिमी यूपी में इस हफ्ते कड़ाके की ठंड पड़ेगी। उत्तराखंड के मैदानी इलाके हरिद्वार में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।


मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।


मौसम विभाग ने उत्तर भारत में हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों में भी कड़ाके की ठंड की खबर है।

शीतलहर के कारण ज़्यादतर लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में दिल्ली और आस पास का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ दिल्ली सोमवार को शीतलहर की चपेट में रहेगी। यहाँ कई इलाक़ों में शीतलहर के साथ न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी जबकि पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिनों तक भीषण शीतलहर का अनुभव हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *