मोरक्को में जन्मी बॉलीवुड डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर नोरा फतेही ने अपना नया गाना ‘सीर सीर’ रिलीज़ किया है, जिसे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल म्यूज़िक प्रोजेक्ट के तहत रिकॉर्ड किया गया है। इसे म्यूजिक प्रड्यूसर संजय और फ्रांसीसी सिंगर वेजड्रीम के साथ मिलकर बनाया गया है। 8 जून को रिलीज़ इस गाने को अब तक 30 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
यह गाना टूर्नामेंट के ऑफिशियल एल्बम में शामिल है, जिसमें दुनिया के अलग-अलग देशों के आर्टिस्ट एक साथ आए हैं। इस गाने के बहाने दुनिया भर के विभिन्न संगीत पृष्ठभूमियों के कलाकारों को एक साथ लाया गया है। यह रिलीज़ नोरा के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। नोरा ने इस ट्रैक पर अपने बयान में कहा कि इसके पीछे भारतीय कोरियोग्राफर से लेकर डांसरों और स्टाइलिंग टीम तक ने अहम भूमिका निभाई है।
‘सीर सीर’ को म्यूज़िक प्रोड्यूसर संजय और फ्रेंच सिंगर वेगेड्रीम के साथ मिलकर रिकॉर्ड किया गया था। पहले, मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप 2026 में परफॉर्म करेंगी।
फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी 12 जून, 2026 को कनाडा के टोरंटो में बीएमओ फील्ड में होगी। याद दिला दें कि नूरा फतेही ने कतर में हुए पिछले फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में भी परफॉर्म किया था।
अपने नए गाने के बारे में बात करते हुए सिंगर ने कहा कि यह गाना मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि इसे अलग-अलग कल्चरल असर के मिक्सचर के तौर पर सोचा गया था। उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसा गाना चाहती थी जो मेरी पर्सनैलिटी के हर पहलू को दिखाए। नोरा ने कहा कि वह चाहती हैं कि यह ट्रैक उनकी पहचान के हर पहलू को साथ ला सके, जिसमें उनकी मोरक्को और कनाडा की जड़ें शामिल हों। इसके साथ ही भारत और साउथ एशियन कम्यूनिटी का उनकी यात्रा पर जो असर रहा है, वह भी इसमें शामिल हो।
नोरा का कहना ‘इस गाने के बिहाइंड द सीन में इंडियन रिप्रजेंटेशन ने इसे और भी मीनिंगफुल बना दिया है। इसके पीछे भारतीय कोरियोग्राफर से लेकर डांसरों और स्टाइलिंग टीम तक ने अहम भूमिका निभाई है।’