डोकलाम में विवादित स्थल तथा उसके आसपास कोई नई घटना नहीं घटी: सुषमा

नई दिल्ली। सरकार ने बताया कि इस साल 28 अगस्त को डोकलाम से भारतीय तथा चीनी सैनिकों को हटाए जाने के बाद से विवादित स्थल तथा उसके आसपास कोई नई घटना नहीं घटी है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डोकलाम में विवादित स्थल और उसके आसपास यथास्थिति बरकरार है।

 

उनसे पूछा गया था कि क्या चीन ने डोकलाम क्षेत्र में सडक़ और हैलीपैड का निर्माण कार्य पुन प्रारंभ कर दिया है। सुषमा ने बताया कि इस साल 28 अगस्त को डोकलाम से भारतीय तथा चीनी सैनिकों को हटाए जाने के बाद से विवादित स्थल तथा उसके आसपास कोई नई घटना नहीं घटी है और यथास्थिति बरकरार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *