अमरीका में निर्मला सीतारमण ने नए भारत की वैश्विक स्वीकृति को रेखांकित किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आईएमएफ और विश्व बैंक की स्प्रिंग बैठकों के अलावा भी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत की। इनमे फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम द्वारा आयोजित “इंडिया डिकेड में निवेश” पर एक गोलमेज सम्मेलन में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराइ। इस बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के परिवर्तन और कंपनियों के लिए अवसरों पर व्यापक चर्चा की गई।

अमरीका में निर्मला सीतारमण ने नए भारत की वैश्विक स्वीकृति को रेखांकित किया

भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने भी इस गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया। तरणजीत सिंह ने ट्वीट के ज़रिये जानकारी दी- “भारत के दशक में निवेश! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, यूएसआईएसपी और फिक्की इंडिया के साथ एक कार्यकारी गोलमेज सम्मेलन में हिस्सा लेने पर खुशी हुई।”

वित्त मंत्री सीतारमण ने गोलमेज सम्मेलन के दौरान “नए भारत” की वैश्विक स्वीकृति की वास्तविकता को रेखांकित किया और कहा कि भारत के अलावा “अमृत काल” में एक निवेश गंतव्य के रूप में वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में भारत नई भूमिका निभाने के लिए तैयार है। कोविड के बावजूद दुनिया भर में रीसेट होने की वास्तविकता और कोविड-19 महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौतियों के आगे भारत की सुधार गति को उन्होंने जारी बताया।

भारत की वित्तमंत्री ने भारत सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2023-24 के माध्यम से रखे गए कई सुधारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और “अमृत काल” के दौरान “नए भारत” की दृष्टि को वास्तविक रूप से प्राप्त किये जाने की बात कही।

मंत्रालयकी ओर से एक ट्वीट में बताया गया कि उन्होंने वैश्विक मुद्रास्फीति के मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें विकासशील और कम आय वाले देशों की वृद्धि की संभावनाओं पर किए गए उपायों के स्पिलओवर प्रभाव शामिल हैं। इसके अलावा सामान्य ढांचे के कार्यान्वयन में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया गया जिससे बढ़ते वैश्विक ऋण संकट से निपटने में सहयोग मिल सके। एक अन्य ट्वीट में वित्त मंत्रालय ने कहा, अन्य बातों के अलावा, दोनों नेताओं ने विश्व बैंक के विकास रोडमैप और जी20 इंडिया प्रेसीडेंसी द्वारा गठित बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने पर विशेषज्ञ समूह के बारे में चर्चा की।

अपने इस दौरे में सीतारमण नैन्सी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप भी गईं। स्पेस टेलिस्कोप नासा का नासा वेधशाला है जिसे डार्क एनर्जी, एक्सोप्लैनेट और इन्फ्रारेड एस्ट्रोफिजिक्स के क्षेत्रों में आवश्यक प्रश्नों को हल करने के लिए डिजाइन किया गया है।

अपनी इस यात्रा में निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सऊदी अरब के अपने समकक्ष मोहम्मद अलजादान के साथ वार्ता कीं। इस दौरान उन्होंने वैश्विक ऋण संकट और बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने पर चर्चा की, जो जी-20 अध्यक्षता के तहत एक भारतीय पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *