मिस वर्ल्ड 2026 के मंच पर भारत का नेतृत्व करेंगी निकिता पोरवाल

इस साल मिस वर्ल्ड 2026 का आयोजन वियतनाम में हो रहा है। भारतीय सुंदरी और मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 निकिता पाेरवाल इस प्रतियोगिता में शामिल हो रही हैं। वह मिस वर्ल्ड 2026 के ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली निकिता पोरवाल इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में 130 देशों की सुंदरियों के बीच हिस्सा ले रही हैं।

निकिता पोरवाल मिस इंडिया बनने से पहले ही ग्लैमर की दुनिया में कदम रख चुकी थीं। उन्होंने 18 साल की उम्र में एक टीवी एंकर के रूप में अपना करियर शुरू किया। निकिता फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं और बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक साथ काम करना उनकी ख्वाहिश है।

बताते चलें कि उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता था। उनकी स्कूली पढाई उज्जैन के कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई। इसके बाद महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढाई की है।

इस साल होने वाला मिस वर्ल्ड 2026 इस आयोजन का 75वां संस्करण है। जानकारी यह आयोजन 9 अगस्त से 5 सितंबर तक वियतनाम में होना है। इसे पहले इस ब्यूटी कॉम्पिटिशन को रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) जीतने के साथ मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *