मुंबई में जाकिर नाइक के एनजीओ IRF के 10 ठिकानों पर छापा

मुंबई। नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई में इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के 10 ठिकानों पर छापा मारा। इससे पहले शुक्रवार को एनआईए ने IRF के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई थी। nia raids

nia raids irf

– जाकिर पर गैरकानूनी गतिविधियों और भड़काऊ भाषण के माध्यम से भारत में विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच नफरत को बढ़ावा देने जैसे आरोप हैं।

– उनके खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 153A और अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट की धारा 10,13,18 के तहत मामला दर्ज हुआ है।
– इससे एक दिन पहले नाइक की संस्था IRF पर बैन लगा दिया गया था और एनजीओ पर विदेश से चंदा लेने पर भी रोक लगाई थी।
– मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को जाकिर नाइक की संस्था के सामने एक नोटिस चिपकाया है। गृह मंत्रालय ने IRF पर बैन लगा दिया है।

गल्फ देशों से फंड मिलने की जानकारी

– इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को खाड़ी देशों से फंड मिलने की बात सामने आई थी। इसके बाद सरकार ने कुछ दिन पहले चंदे पर रोक लगाई थी।

– IRF का हेड ऑफिस मुंबई में है। बांग्लादेश में आतंकी हमले के आरोपियों के जाकिर से इंस्पॉयर होने के खुलासे के बाद संस्था चर्चा में आई।

कैसे विवादों में आया जाकिर का एनजीओ

– इस साल 1 जुलाई को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक रेस्टोरेंट में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 2 पुलिस ऑफिसर और 5 हमलावरों समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी।
– जांच में यह भी बात सामने आई थी कि हमलावरों ने घटना के वक्त जाकिर नाइक की स्पीच का हवाला दिया था।
– इसके बाद ही नाइक और उसके एनजीओ विवादों में आ गए थे।

एनजीओ पर क्या हैं आरोप?

– आईआरएफ पर आरोप हैं उसे विदेशों से मिले चंदे का पॉलिटिकल यूज, धर्मांतरण के लिए इन्सपायर करने और टेरेरिज्म फैलाने के लिए यूज किया गया।
– मुंबई के चार स्टूडेंट्स जब आईएस में शामिल होने गए थे तब भी यह बात सामने आई थी कि वे जाकिर नाइक को फॉलो करते थे।
– आरोपों में घिरने के बाद होम मिनिस्ट्री ने आईआरएफ को मिलने वाले चंदे के सोर्स का पता लगाने का ऑर्डर दिया था।
– केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार ने जाकिर नाइक की स्पीच की सीडी की जांच के ऑर्डर दिए थे।

www.naqeebnews.com

# nia raids

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *