असम में संदिग्ध आतंकियों के साथ मुठभेड़, 3 जवान शहीद

तिनसुकिया। असम के तिनसुकिया में संदिग्ध आतंकियों के साथ सेना की मुठभेड़ जारी है। टेररिस्ट ने सेना की गाड़ी को ब्लास्ट से उड़ा दिया। इस मुठभेड़ में सेना के 3 जवान शहीद हो गए। असम के डीजीपी मुकेश सहाय ने बताया कि एक घायल जवान को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। हमले में 4 जवानों के घायल होने की खबर है। encounter in tinsukiya

encounter in tinsukiya

– तिनसुकिया के डिगबोई इलाके मेें जवानों और संदिग्ध आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

– रिपोर्ट्स के मुताबिक संदिग्ध उल्फा ने सेना की एक गाड़ी विस्फोट से उड़ा दिया।

– असम के सीएम सर्वानंद सोनवाल ने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है।

– उन्होंने कहा, ” आतंकियों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा, हमने अधिकारियों को तिनसुकिया जाने के निर्देश दे दिए हैं।”

राजनाथ ने की CM से बात

– असम में सेना के काफिले पर आतंकी हमले के बाद होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने सीएम सर्वानंद सोनवाल से बात की।

– राजनाथ ने कहा,” होम मिनस्ट्री पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।”

– होम मिनिस्टर बोले, ” जवानों के शहीद होने की खबर सुनकर गहरा दुख पहुंचा है, घायल जवानों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं।”

www.naqeebnews.com

# encounter in tinsukiya

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *