न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने किया इस्तीफे का ऐलान

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा काम करने के अपने तरीकों के लिए सारी दुनिया में जानी जाती हैं। अर्डर्न इस्तीफा वाली है और उन्होंने इस बात का एलान भी कर दिया है। साथ ही उन्होंने इस साल चुनाव न लड़ने की भी जानकारी दी है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने किया इस्तीफे का ऐलान

न्यूजीलैंड के सार्वजनिक प्रसारक आरएनजेड ने एक ट्वीट के ज़रिये बताया है कि प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न का कहना है कि वह इस वर्ष फिर से चुनाव नहीं लड़ेंगी और प्रधानमंत्री के रूप में 7 फरवरी उनके कार्यकाल का अंतिम दिन है।

जेसिंडा ने इस इस्तीफे का कारण स्वयं में पर्याप्त ऊर्जा की कमी होना बताया है। न्यूज़ीलैण्ड में 2023 का आम चुनाव 14 अक्टूबर को होगा। गुरुवार को पार्टी की वार्षिक कॉकस बैठक में जेसिंडा ने बताया कि अब काम करने के लिए वह स्वयं को ऊर्जावां नहीं महसूस कर रही हैं। इसलिए वह इस्तीफा देना चाहती है।

अपने बयान में जेसिंडा अर्डर्न ने आगे कहा- ‘मैं जा रही हूं, क्योंकि इस तरह की खास भूमिका के साथ जिम्मेदारी जुड़ी होती है। यह जानने की जिम्मेदारी कि आप नेतृत्व करने के लिए कब सही व्यक्ति हैं और कब नहीं। मुझे पता है कि इस काम के लिए कितनी मेहनत लगती है। मुझे पता है कि मेरे पास इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए अब पर्याप्त शक्ति नहीं बची है।’

न्यूज़ीलैण्ड में आम चुनाव इस वर्ष 14 अक्टूबर को होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *