यूक्रेन में हेलीकॉप्टर स्कूल पर गिरा, बच्चों और मंत्री समेत 18 की मौत

कीव: यूक्रेन के ब्रोवेरी में आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री की भी मौत हो गई है।

यूक्रेन में हेलीकॉप्टर स्कूल पर गिरा, बच्चों और मंत्री समेत 18 की मौत

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी के मुताबिक, यूक्रेन के आपातकालीन बचाव हेलीकॉप्टर में गृह मंत्री और दो महत्वपूर्ण सरकारी अधिकारियों सहित 9 लोग सवार थे। ये सभी लोग किसी अज्ञात स्थान पर जा रहे थे।

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर जमीन पर गिर पड़ा। जहां हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहां हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों के साथ ही 7 और लोगों की मौत हो गई।

जिस जगह हेलीकॉप्टर गिरा वहां बड़ी संख्या में नागरिक और बच्चे मौजूद थे। इस हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 29 घायलों में 15 बच्चे भी शामिल हैं।

लोकल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़ शुरू में कहा गया था कि हेलीकॉप्टर एक प्राथमिक विद्यालय में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, लेकिन बाद में बताया गया कि हेलीकॉप्टर एक नर्सरी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जहां बड़ी संख्या में बच्चे रह रहे थे।

जंहा यह भी कहा जा रहा है कि हेलीकॉप्टर पहले एक प्राथमिक विद्यालय में दुर्घटनाग्रस्त हुआ और फिर पास की एक इमारत के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर पूरी तरह से नष्ट हो गया और आग की लपटों में घिर गया।

हेलीकॉप्टर दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन दुर्घटना के समय अंधेरा था और कोहरे के कारण दृश्यता सीमित थी। घटना की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *