न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने महामारी के चलते रद्द की अपनी शादी

कोविड महामारी की जारी लहरों के चलते कई छोटे और बड़े काम रद्द हुए हैं। इन्ही में एक है न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न की शादी।

न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने महामारी के चलते रद्द की अपनी शादी

रविवार 23 जनवरी को पीएम जैसिंडा की शादी होनी थी। लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने देश में पहले से जारी प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया था। उनकी शादी भी इन प्रतिबंधों की ज़द में आ गई। ऐसे में पीएम जैसिंडा अर्डर्न को अपनी शादी रद्द कर करनी पड़ी।

सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए और ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने कहा कि “मेरी शादी फिलहाल नहीं होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *