ट्विटर के ज़रिए योगी सरकार पर बरसीं मायावती

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती के अभी तक निष्क्रिय होने की बात कही जा रही थी। अब लगातार दूसरे दिन उन्हें योगी सरकार पर बरसते देखा गया

ट्विटर के ज़रिए योगी सरकार पर बरसीं मायावती

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर मायावती ने सवाल उठाते हुए कहा कि जान-माल के साथ मजहब असुरक्षित है। बसपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि योगी सरकार उनके कामकाज का श्रेय ले रही है।

मायावती ने ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ”भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव व जान-माल-मजहब की असुरक्षा अर्थात् यूपी की बदतर कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी व लाखों पलायन आदि विशाल आबादी वाले इस राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं, जो लगातार बढ़ती ही जा रही हैं एवं लोगों में कुण्ठा पैदा कर रही हैं तथा समाज व प्रदेश पिछड़ रहा है, अति-दुःखद।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *