न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बना रही है CBI : चिदंबरम

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने एयरसेल-मैक्सिस मामले से जुड़ा आरोपपत्र एक अखबार में लीक होने के लेकर आज दूसरे दिन भी सीबीआई पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केन्द्रीय जांच एजेंसी न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बना रही है।

कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम ने यह भी दावा किया कि सीबीआई मामले में निष्पक्ष कानूनी प्रक्रिया नहीं चाहती, बल्कि वह मीडिया ट्रायल कराना चाहती है। पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट किया, कि सीबीआई का आरोपपत्र उन लोगों को नहीं दिया गया जिनके नाम इसमें हैं। इसे एक अखबार को लीक किया गया जो इसे किस्तों में प्रकाशित कर रहा है।

 

उन्होंने आरोप लगाया, कि सीबीआई को अदालत में निष्पक्ष सुनवाई में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह मीडिया ट्रायल चाहती है। सीबीआई न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बना रही है। चिदंबरम ने इस मामले को लेकर सीबीआई पर कल भी निशाना साधा था।

 

दरअसल, चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस सौदे मामले में नियमों की अहवेलना के आरोप का सामना कर रहे हैं। आरोप है कि संप्रग सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए चिदंबरम ने 3,500 करोड़ रुपए की एफडीआई की स्वीकृति आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की मंजूरी के बिना दी थी।

 

वही दुसरी ओर देश में 1984 के सिख दंगों को लेकर भी चर्चा जोरो पर है। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने 1984 के दंगों में कांग्रेस की संलिप्तता न होने के राहुल गांधी के बयान पर कहा है कि तब पार्टी सत्ता में थी और यह घटना बेहद दर्दनाक थी। बेहद दुखद घटना हुई और डॉ. मनमोहन सिंह इसके लिए संसद में माफी मांग चुके हैं। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *