बुरी तरह फंसे मेजर गगोई, कोर्ट ने दिए सख्त कारवाई के निर्देश!

श्रीनगर में एक होटल के बाहर लड़की के साथ हिरासत में लिए गए मेजर लितुल गोगोई के खिलाफ अब अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। कोर्ट ने उन्हें ड्यूटी के वक्त ऑपरेशनल एरिया से दूर होने का दोषी पाया है।

बता दें कि इसी साल 23 मई को भारतीय सेना के मेजर लितुल गोगोई श्रीनगर के होटल ग्रैंड ममता में बडगाम की लड़की के साथ हिरासत में लिए गए थे।

मेजर गोगोई कथित तौर पर स्थानीय लड़की के साथ होटल में चेक-इन करना चाहते थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और होटल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली थी।

पुलिस ने मेजर गोगोई और लड़की को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। आईजीपी ने इस मामले की जांच श्रीनगर जोन के एसपी सज्जाद शाह को सौंपी थी, जबकि गोगोई को सेना की बडगाम यूनिट के पास वापस भेज दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *