आंग सान सू की पर लगे नये आरोप

नेपीडॉ 17 फरवरी : म्यांमार के सैन्य शासक ने विपक्षी नेता आंग सान सू के वीडियो लिंक के जरिए अदालत में पेशी के दौरान नये आरोप हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सू की पर नये आरोप देश के प्राकृतिक आपदा कानून के उल्लंघन से संबंधित हैं हालांकि इस आरोप का प्रारुप अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। इससे पहले उन पर गैरकानूनी वॉकी-टॉकी रखने का आरोप लगाया गया था।

म्यांमार की सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल जॉ मिन ट्यून ने कहा है कि सेना लंबे समय तक सत्ता में नहीं रहेगी। उन्होंने सुनाव के लिए सुनिश्चित तिथि बताये बिना आश्वस्त किया कि योजनाबद्ध चुनाव के बाद जीत हासिल करने वाली पार्टी को सत्ता सौंप दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *