नेटफ्लिक्स एक बार फिर से घटी दरों पर देगा सुविधा

एक बार फिर से नेटफ्लिक्स घटी दरों पर अपना सब्सक्रिप्शन देने को तैयार है। इस बार नेटफ्लिक्स तकरीबन 30 से अधिक देशों में अपने सब्सक्रिप्शन कीमत को घटाने वाला है।

नेटफ्लिक्स एक बार फिर से घटी दरों पर देगा सुविधा

सब्सक्रिप्शन दर घटाने के पीछे उन ग्राहकों को अपने से जोड़ने के प्रयास माना जा रहा है जो बढ़ी कीमतों के कारण दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं।

अपनी शानदार फिल्मों और वेब सीरीज़ की प्रस्तुति के चलते चर्चा में रहने वाले इस प्लेटफॉर्म के इस समय सुर्खियों में होने का कारण इसकी कीमतों में होने वाला बदलाव है। नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि प्लेटफॉर्म ने कई देशों में सब्सक्रिप्शन दरों को घटाने का फैसला किया है।

लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स दुनिया भर में दर्शकों की पहली पसंद है। जाने वाली कई फिल्में और वेब सीरीज मौजूद हैं। नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर 30 से अधिक देशों में सब्सक्रिप्शन कीमतों को कम करने का फैसला किया है।

नेटफ्लिक्स ने यह फैसला मध्य पूर्वी देशों जिनमे यमन, जॉर्डन, लीबिया और ईरान, केन्या, अफ्रीकी बाजार, क्रोएशिया, स्लोवेनिया और बुल्गारिया जैसे यूरोपीय देशों के सम्बन्ध में लिया है।

इसके अलावा लैटिन अमेरिका के निकारागुआ, इक्वाडोर और वेनेजुएला सहित कई देशों की सब्सक्रिप्शन कीमतों में कमी की गई है। एशियाई देशों में मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और फिलीपींस जैसे कई देश शामिल हैं।

बताते चलें कि पिछले साल जनवरी में नेटफ्लिक्स ने यूएस और कनाडा में सब्सक्राइबर्स के लिए अपने प्लान की कीमत बढ़ाई थी। इसके बाद मार्च में नेटफ्लिक्स ने यूके और आयरलैंड के सब्सक्राइबर्स के लिए अपनी सब्सक्रिप्शन कीमतों में इज़ाफ़ा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *