अपने बेस्ट थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने लॉजेन डायमंड लीग में जीता रजत पदक

भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लॉजेन डायमंड लीग में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीत लिया है। नीरज 88.05 मीटर तक भाला फेंकते हुए दुसरे स्थान पर रहे। लीग में अपना ‘सीज़न बेस्ट’ थ्रो किया।

इस प्रतियोगिता में श्रीलंका के रमेश थरंगा पथिराज पहले स्थान पर रहे। भारतीय खिलाड़ी नीरज उन से सिर्फ नौ सेंटीमीटर पीछे रहे। प्रतियोगिता में रमेश ने 88.14 मीटर तक भाला फेंक कर पहला स्‍थान पर रहे। तीसरे स्थान पर जगह बनाने वाले एंडर्सन पीटर्स 86.69 मीटर की दूरी तक अपना भाला फेंका। केशॉर्न वालकॉट ने 83.71 मीटर के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

नीरज चोपड़ा ने लॉजेन डायमंड लीग में अपना ‘सीज़न बेस्ट’ थ्रो किया। यह नीरज का लगातार छठा ऐसा सीजन है जिसमें उन्होंने 88 मीटर से ज्यादा का थ्रो करने में सफलता हासिल की, इसके साथ ही नीरज जैवलिन इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा 88 मीटर+ का थ्रो करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे एथलीट बन गए हैं।

लॉजेन डायमंड लीग 2026 के पुरुषों के जैवलिन इवेंट में पहले राउंड के बाद पथिरागे आगे थे, लेकिन दूसरे राउंड में नीरज टॉप पर पहुंचने में सफल रहे थे। हालांकि, तीसरे राउंड में पथिरागे ने फिर से बढ़त बना ली और अंत तक उसे बनाए रखा।

ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.69 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नीरज और पीटर्स दोनों ने इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो किया, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के गोल्ड मेडलिस्ट पथिरागे को लगातार तीसरा डायमंड लीग इवेंट जीतने से रोकने के लिए उन दोनों का थ्रो काफी नहीं था।

लॉजेन डायमंड लीग को एथलेटिसिमा के नाम से भी जाना जाता है। नीरज चोपड़ा का 2026 एथलेटिक्स सीजन का तीसरा कॉम्पिटिटिव इवेंट था। उन्होंने अपने सीजन की शुरुआत मई में दोहा डायमंड लीग में की थी और चौथे स्थान जगह बनाने में सफलता पाई थी। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भी पिछले महीने नीरज ने सिल्वर मेडल जीता था।

बताते चलें कि भारतीय स्टार जिनके नाम दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड थ्रो है, ने इससे पहले उन्होंने 2022 में 89.08 मीटर और 2023 में 87.66 मीटर के थ्रो के साथ डायमंड लीग इवेंट जीता था। 2024 में 89.49 मीटर के थ्रो के साथ वह दूसरे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *