बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने शुरुआती फिल्मी करियर के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी पहली फिल्म साथ साथ (1982) उनके करियर की सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

नीना गुप्ता ने खास तौर पर नई एक्ट्रेस को सलाह दी कि वे अपने करियर की शुरुआत में कॉमेडी फिल्में न करें। उन्होंने कहा, ‘एक बार जब आप कॉमेडी कर लेते हैं, तो लोग आपको हीरोइन नहीं समझते। मुझे कम से कम 8 ऐसे रोल मिले।
फिल्म साथ साथ में, उन्होंने एक चश्मा पहनने वाली, सब कुछ जानने वाली लड़की का रोल किया था। फिल्म में फारूक शेख, दीप्ति नोएल और सतीश शाह भी थे। हालांकि फिल्म सुपरहिट रही और उनके रोल को पसंद किया गया, लेकिन नीना के मुताबिक, इस रोल ने उनकी ऐसी इमेज बना दी कि फिल्ममेकर्स ने उन्हें हीरोइन के तौर पर देखना बंद कर दिया।
नीना आगे कहती है कि सबसे बड़ी गलती यह थी कि मैंने फिल्म ‘साथ साथ’ की। फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई कि मुझे लगा कि मैं सफल हो गई हूं। प्रीमियर पर गिरीश कर्नाड जो मुझे एनएसडी से जानते थे, आए और कहा, ‘अब तुम खत्म हो गई हो, तुम्हें कभी हीरोइन का रोल नहीं मिलेगा’, और ठीक वैसा ही हुआ।
इन दिनों नीना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वध 2’ को लेकर चर्चा में हैं। वह आजकल जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म में उनका किरदार बेहद खास बताया जा रहा है।












