न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनके शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। आई एम नॉट एन एक्टर फिल्म में नवाज़ ने दिखावे और मन के अंदर चल रही उलझनों की बड़ी ही सजीव प्रस्तुति की है। बेहद सादगी और सच्चाई से निभाए गए उनके रोल को ऑडियंस के अलावा क्रिटिक्स ने भी खूब पसंद किया है।

इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी हैं। यह फिल्म न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई गई है। न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म आई एम नॉट एन एक्टर को आधिकारिक तौर पर दिखाया गया, जिससे नवाजुद्दीन सिद्दीकी का इंटरनेशनल फेस्टिवल्स से जुड़ाव और भी मजबूत हुआ है।
नवाज़ुद्दीन की फिल्में अपनी गहरी कहानी और दमदार अभिनय के के दम पर दुनियाभर के फेस्टिवल में चुनी जाती हैं। ये सम्मान बताता है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कला में वह बात है जो देश ही नहीं विदेश के कला पारखियों को भी क़ायल करती है। वह हमेशा अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतते आए हैं।चाहे वो छोटी बजट की फिल्म हो या कोई बड़ी कमर्शियल मूवी की छोटी सी भूमिका।
इस फिल्म में नवाजुद्दीन का किरदार अपनी शांत पर गहरी मौजूदगी के लिए अलग नजर आता है। बड़े सादा अंदाज़ में उन्होंने सधे हुए अभिनय से दर्शकों और आलोचकों का मन मोह लिया है।
नवाजुद्दीन ने कहा- “आई एम नॉट एन एक्टर एक बहुत ही निजी और आत्मनिरीक्षण करने वाली यात्रा है, और मैं निर्देशक और पूरी टीम का वास्तव में आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस तरह की बहुस्तरीय भूमिका सौंपी। आखिरकार, मैं हमेशा से ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहता था जो लोगों को प्रभावित करती हों। यह पुरस्कार बस यही करने की याद दिलाता है।
पुरस्कार जीतने के बारे में बात करते हुए नवाजुद्दीन ने कहा: “आई एम नॉट एन एक्टर के लिए न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरे दिल के बेहद करीब की फिल्म को मान्यता देने के लिए जूरी और पूरी फेस्टिवल टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद।”
बताते चलें कि आने वाले समय में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। इनमें रात अकेली है 2, नूरानी चेहरा, थमा और संगीन शामिल हैं। हर फिल्म में वो अलग-अलग किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे, जो ना सिर्फ अलग-अलग जॉनर को छूती हैं, बल्कि उनके अभिनय की नई परतों को भी सामने लाती हैं।















