नवाजुद्दीन ने अपनी नई फिल्म से एक और तस्वीर साझा की

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म ‘हड्डी’ 2023 में रिलीज होगी, उन्होंने फिल्म में अपने रोल की एक और झलक शेयर की।

नवाजुद्दीन ने अपनी नई फिल्म से एक और तस्वीर साझा की

हडी में किन्नर का किरदार निभा रहे बहुमुखी अभिनेता नवाजुद्दीन ने फोटो और वीडियो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीर साझा की है।

तस्वीर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लाल रेशमी साड़ी पहने और माथे पर तिलक लगाए देखा जा सकता है। वह नग जड़े हार और झुमके सहित भारी गहने पहने बिलकुल पहचान में नहीं आ रही है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘तेरी नजरों में गिरफ्तार, हम जी रहे हैं, हम जिंदा नहीं, पर जी रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *