फीफा विश्व कप में आज तय होगी फुटबॉल की बादशाही, तीसरे नंबर पर रही क्रोएशिया

फीफा विश्व कप आज अपने सरताज को चुन लेगा। क़तर में आज फ़ुटबाल का फाइनल मैच फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच लुसैल स्टेडियम में होगा। इस बीच खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे स्थान के लिए खेले गए प्ले-ऑफ में क्रोएशिया ने मोरक्को को 2के मुक़ाबले एक गोल से से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

फीफा विश्व कप में आज तय होगी फुटबॉल की बादशाही, तीसरे नंबर पर रही क्रोएशिया

फ्रांस को जीत दिलाने के लिए स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे और ओलिवर जिरूड जैसे खिलाड़ियों ने अपनी पूरी तैयारी पर फोकस किया है।दूसरी तरफ अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी फाइनल मैच को जीतकर विश्व कप को हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताक़त झोंकने को तैयार हैं।

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होने वाला यह फाइनल मेसी का यह आखिरी विश्व कप मैच होगा। मेसी कई वर्षों से विश्व कप की ट्रॉफी जीतने का अपना सपना संजोए हैं और इस बार उनके पास इस ट्रॉफी को पाने का यह आखिरी मौका है। खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा।

तीसरे खिताब के लिए खेलते हुए क्रोएशिया की ओर से जोस्को गुएरदेउल ने सातवें मिनट में टीम को बढ़त दिलाई, जिसे मोरक्को के अशरफ दारी ने नौवें मिनट में बराबर कर दिया।
42वें मिनट में मिस्लाव ओर्सिक ने दूसरा गोल कर क्रोएशिया को एक बार फिर बढ़त दिला दी, जिसकी बराबरी मोरक्को मैच खत्म होने तक नहीं कर सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *