पाक आर्मी चीफ ने सर्जिकल स्ट्राइक से निशाने पर आए ISI प्रमुख को हटाया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अचानक देश की खुफिया एजेंसी प्रमुख पद पर लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार को नियुक्त किया है। भारत के पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि मौजूदा आईएसआई प्रमुख रिजवान अख्तर को वक्त से पहले उनके पद से हटाया जा सकता है। naveed mukhtar

भारत की ओर से बेहद गुप्त तरीके से अंजाम दिए गए सर्जिकल स्ट्राइक की भनक तक पाक खुफिया एजेंnaveed mukhtar isiसी को नहीं लग सकी थी। इसी वजह से जनरल अख्तर पर सवाल उठ रहे थे। उन्होंने नवंबर 2014 में पद संभाला था। सामान्य तौर पर नियुक्ति तीन साल के लिए होती है।

जनरल कमर बाजवा ने बड़ी फेरबदल के तहत सेना के शीर्ष पदों पर भी बदलाव किए हैं। दो हफ्ते पहले ही जनरल राहील शरीफ की जगह पाक आर्मी चीफ बने बाजवा ने जनरल रिजवान की जगह नवीद मुख्तार को आईएसआई का महानिदेशक नियुक्त किया है।

वहीं पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर को नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी (एनडीयू) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बयान के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल बिलाल अकबर को चीफ ऑफ जनरल स्टाफ बनाया गया है। इसके अलावा कई बड़े पदों पर भी बदलाव किए गए हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल अख्तर ‘डॉन’ अखबार में छपी खबर के बाद विवादों में आ गए थे। इस खबर के मुताबिक शरीफ सरकार ने आर्मी से कहा था कि या तो आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए या फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग पड़ने को तैयार रहे।

www.naqeebnews.com

# naveed mukhtar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *