कुदरत इस तरह मेहरबान हुई कि इंडोनेशिया के आसमान में दिखा ‘सतरंगी बादल’

सतरंगा आसमान का ज़िक्र या सपना बचपन की कहानियों का हिस्सा हुआ करता था। मगर इस बार यह खूबी बादलों के हिस्से आ गई है। धरतीवासियों को शायद पहली बार दुनिया के इस हिस्से में सत्राजी से बादल देखने का मौक़ा मिला है। यह दृश्य इंडोनेशिया में देखा गया और देखते ही देखते दुनियाभर में वायरल हो गया।

इंडोनेशिया में प्रकृति के इस अद्भुत नज़ारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस वायरल इस वीडियो में आसमान में इंद्रधनुष के रंगों जैसे दुर्लभ बादलों का मनोरम दृश्य देखा जा सकता है।

यह खूबसूरत और अद्भुत नज़ारा तब दिखता है जब सूरज की रोशनी एटमॉस्फियर में पानी की बूंदों और बर्फ के क्रिस्टल से होकर गुज़रती है।

कई टूरिस्ट स्पॉट के लिए दुनियाभर में मशहूर इंडोनेशिया में इस वक्त सतरंगे बादलों ने सबसे ज़्यादा पर्यटकों का दिल मोह लिया है। वायरल वीडियो के माध्यम से ये बादल दुनियाभर के लोगों को हैरान कर रहे हैं।

यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर यूज़र्स को बहुत पसंद आ रहा है। हालाँकि कई लोगों को लगा कि कहीं ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की करामात तो नहीं। मगर इसके पीछे बताते गए वैज्ञानिक से साबित होता है कि इस तरह के दृश्य प्रकृति की दें है जो इंडोनेशिया पर मेहरबान हुई।

इंडोनेशिया का यह मनोरम वीडियो विभिन्न हैंडल से साझा किया गया है। वीडियो के साथ इसमें बताया गया है कि जब बादल में मौजूद छोटी बूंदों से सूरज की रोशनी गुजरती है तब ऐसा दृश्य बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *