कांग्रेस के पूर्व मंत्री नन्द कुमार नंदी और अभिलाषा नंदी भाजपा में शामिल

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस को एक और करारा झटका लगा है। Nandi

Nandi

दलबदल की इस मुहिम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नंद गोपाल नंदी एवं इलाहाबाद की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में इस दंपती को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मौके पर मौजूद पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला और प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित ने आज बताया कि नंदी दंपती के शामिल होने से भाजपा मजबूत होगी।

एक ओर तो कांग्रेस सपा के साथ गठबंधन के पेंच में फँसी है और दूसरी ओर उसके अपने साथ छोड़ते जा रहे हैं ऐसे में 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस को कहाँ ले जा कर खड़ा करेगा यह बात सोनिया गाँधी बखूबी जानती हैं।

इसी लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता चाहे वो ग़ुलाम नबी आज़ाद हों या राज बब्बर दिल्ली से लखनऊ और लखनऊ से दिल्ली करते नहीं थक रहे हैं।

 विधानसभा  2017 चुनाव कांग्रेस के लिए  झटके पर  झटके  दे रहा  है  इसी कड़ी में इलाहबाद से कांग्रेस को और झटका तब लगा जब कांग्रेस के पूर्व मंत्री नन्द कुमार नंदी और अभिलाषा नंदी कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए।

www.naqeebnews.com

# Nandi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *