मी-टू: तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की तुलना आशाराम से की

अभिनेत्री तनुश्री दत्त ने एक बार फिर नाना पाटेकर की आलोचना की है। एक प्रेस कांफ्रेंस में तनु ने न केवल नाना पाटेकर पर ही बल्कि उन्होंने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर भी आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री तनुश्री दत्त ने नाना पाटेकर को दूसरा आसाराम बापू बताया।

नाना पाटेकर और उनके वकील लगातार मुझे परेशान कर रहे थे। वहीं महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के लोगों ने भी मुझे परेशान किया।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, तनुश्री दत्‍ता ने कहा कि पुलिस की तो बात ही निराली है। वो तो सब देख ही रहे हैं। फाउंडेशन और किसानों के नाम पर करोड़ों रुपये नाना पाटेकर के पास आए हैं।

नाना पाटेकर ने मेरा पूरा करियर बर्बाद किया। ये लोग पुलिस को भी खरीद सकते हैं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन उनकी मदद कहां है। तनुश्री दत्‍ता ने कहा, ‘मेरे साथ बॉलीवुड का कोई भी व्‍यक्ति खड़ा नहीं हुआ। ऐसे में मेरे पास हिम्मत नहीं है कि मैं इंडस्ट्री में काम करूं, क्योंकि लोग मुझे उसी निगाह से देखेंगे।

इसलिए जब तक इनकी जान नहीं ले लेती, तब तक मैं इन लोगों को छोडूंगी नहीं और अपने लड़ाई के लिए कोर्ट में जाती रहूंगी। मुझे भी केस वापस लेने की कई धमकियां दी गईं लेकिन मैं केस वापस नहीं लेने वाली चाहे जो हो जाए।

तनुश्री के वकील नितिन सातपुते ने कहा, ‘जबसे मैंने उनका केस लिया तबसे ही मुझे अलग-अलग इलाकों से धमकियां आने लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *