भड़काऊ बयान पर टिप्पणी करने से बचें मुस्लमान – कल्बे जवाद

लखनऊ, 7 अप्रैल : पैगंबर हज़रत मोहम्मद स. के खिलाफ महंत नरसिंहानंद सरस्वती के भड़काऊ और अपमानजनक बयान पर मजलिस उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने जवाब दिया है।

भड़काऊ बयान पर  टिप्पणी करने से बचें मुस्लमान - कल्बे जवाद

भारत में मुसलमानों के खिलाफ़ नफ़रत फैलाने और उनकी भावनाओं को आहत करने का ट्रेंड चल रहा है : मौलाना कल्बे जवाद नकवी

मौलाना कल्बे जवाद ने कहा है कि महंत नरसिंहानंद सरस्वती जेसे लोग देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। भारत सरकार को एसे लागों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

अपने बयान में मौलाना ने कहा कि इस समय भारत में यह ट्रेंड चल रहा है कि हर कोई मुसलमानों की भावनाओं को आहत करके सस्ती शोहरत प्राप्त करना चाहता है या फिर सरकार से पद अथवा सुरक्षा प्राप्त करने के लिए ऐसे बयान देता है।

मौलाना ने मुस्लमानों से अपील की कि वह ऐसे भड़काऊ बयानों केकोई भी टिपण्णी न दें जिससे मुस्लिम विरोधी ताकतों को फायदा पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *