तीन महीने तक सरकारी इंटरनेट फ्री देने की खबर का सच जान लीजिए

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आ रही एक खबर में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार अगले तीन महीने तक मुफ्त इंटरनेट सेवा देगी। सोशल मीडिया के माध्यम से PIB Fact Check ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया है।

तीन महीने तक सरकारी इंटरनेट फ्री देने की खबर का सच जान लीजिए

वायरल हुए एक मैसेज के मुताबिक़ भारत सरकार बच्चों को ऑनलाइन क्लास करने के लिए अगले तीन महीने तक फ्री में इंटरनेट मुहैया कराएगी। खबर की मने तो लगभग 100 मिलियन यूजर्स इसका फायदा उठा सकेंगे।

 

इस खबर के साथ एक लिंक भी शेयर किया गया है जिसमें लिखा है कि यहां क्लिक करके रिचार्ज प्राप्त किया जा सकता है। खबर में बताया गया कि ऑफर सीमित है।

मुफ्त इंटरनेट की खबर के वायरल होने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने सफाई दी है। विभाग ने एक ट्वीट के माध्यम से लोगों को बताया है कि ये WhatsApp मैसेज सही नहीं है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *