गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में 110 मुस्लिम उम्मीदवार भाजपा के टिकट पर जीते

अहमदाबाद। गुजरात में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में कुल 110 मुस्लिम उम्मीदवार भाजपा के टिकट पर विजयी हुए हैं। इन नए विजयी मुस्लिम भाजपा उम्मीदवारों के साथ ही विभिन्न स्थानीय निकायों में भाजपा का मुस्लिम प्रतिनिधित्व अब 180 हो गया है। हालांकि आम तौर पर इस चुनाव नतीजे को भगवा दल के लिए झटका ही माना जा रहा है। muslim bjp
muslim-bjp

कच्छ में सबसे अधिक उम्मीदवार जीते

यहां उल्लेखनीय बिंदु सोफिया जाहिद दल का है जो भाजपा के टिकट पर राजकोट सिटी में पार्षद का चुनाव जीतने वाले पहले मुस्लिम उम्मीदवार हैं। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सूफी एमके चिश्ती ने एक बयान कहा है, ‘हमारी पार्टी ने इस चुनाव के लिए 335 मुस्लिम उम्मीदवारों को अधिकृत किया था।

उनमें से 110 विभिन्न सीटों पर चुनाव जीते। सबसे अधिक मुस्लिम उम्मीदवार 20 कच्छ जिले और गिर सोमनाथ में 11 मुस्लिम उम्मीदवार जीते। ’ छह नगर निगमों, 31 जिला पंचायतों, 230 तालुक पंचायतों और 56 नगरपालिकाओं में चुनाव हुए थे।

भाजपा का शहरी क्षेत्रों में पकड़ बनी रही और उसने सभी छह नगर निगमों और 56 में से 40 में जीत दर्ज की। चिश्ती ने कहा, ‘इस चुनाव से पहले हुए उपचुनावों में हमारे 125 मुस्लिम उम्मीदवारों में से 70 विजयी हुए। इस प्रकार भाजपा पाषर्दों की संख्या अब 180 हो गई।’

www.naqeebnews.com

# muslim bjp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *