उत्तर प्रदेश के 75 ज़िलों में 4 और 11 मई को होंगे निगम चुनाव

उत्तर प्रदेश के 75 ज़िलों में दो चरणों में निकाय चुनाव संपन्न होंगे। शेड्यूल के पहले चरण में 4 मई को 37 जिलों में और दूसरे चरण में 11 मई को 38 जिलों में मतदान होगा। निकाय चुनाव के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।

उत्तर प्रदेश के 75 ज़िलों में 4 और 11 मई को होंगे निगम चुनाव

रविवार की शाम को नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों के एलान के आठ ही चुनाव सम्बन्धी सरगर्मिया तेज़ हो गई हैं। प्रदेश में 18 में से 9 मंडलों में 04 मई को पहले चरण में जबकि 9 मंडलों में दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। इस तरह सूबे के कुल 75 जिलों में होने वाले मतदान की मतगणना 13 मई को एक साथ होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ यह चुनाव 14684 सीटों पर चुनाव होगा। 760 निकायों में होने वाले इन चुनावों में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में संपन्न कराया जाएगा।

पहले चरण का कार्यक्रम के लिए उम्मीदवार 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन पत्र खरीद कर दाखिल कर सकेंगे। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की तिथि 20 अप्रैल है। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न 21 अप्रैल को आवंटित किए जाएंगे और तब 4 मई को मतदान संपन्न होगा।

दूसरे चरण के कार्यक्रम की जानकारी 16 अप्रैल तक जारी की जाएगी। निर्वाचन अधिकारी 17 अप्रैल को अधिसूचना जारी करने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू होगा। दूसरे चरण के उम्मीदवार 24 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 27 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। अगले दिन यानि 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान संपन्न होगा।

पहले चरण में शामिल मंडलों एवं जिलों के नाम
सहारनपुर मंडल – शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर
मुरादाबाद मंडल – बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल
गोरखपुर मंडल – गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर
आगरा मंडल – आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी
झांसी मंडल – झांसी, जालौन, ललितपुर
प्रयागराज मंडल – कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़
लखनऊ मंडल – उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी
देवीपाटन मंडल – गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती
वाराणसी मंडल – गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर

दूसरे चरण में शामिल मंडलों एवं जिलों के नाम
मेरठ मंडल – मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर
बरेली मंडल – बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत
अलीगढ़ मंडल- हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़
कानपुर मंडल – कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरेया, कानपुर देहात
चित्रकूट मंडल – हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा
अयोध्या मंडल – अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी
बस्ती मंडल – बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर
आजमगढ़ मंडल- आजमगढ़, मऊ, बलिया
मिर्जापुर मंडल – सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *