मुंबई : कोरोना केंद्र में आग के बाद शिफ्ट किये गए मरीज़

मुंबई 26 मार्च : महाराष्ट्र में मुंबई के भांडुप इलाके के एक निजी काेविड-19 अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की आग में फंस गए।

मुंबई : कोरोना केंद्र में आग के बाद शिफ्ट किये गए मरीज़

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात मुंबई के भांडुप इलाके में एक सनराईज निजी कोविड​​-19 अस्पताल में अचानक आग लगने के बाद कम से कम 70 कोरोनो वायरस रोगियों को तुरंत दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

ड्रीम मॉल की तीसरी मंजिल में देर रात घुंआ उठते हुए देखा गया था। जो कि कोविड-19 अस्पताल है।

मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर के अनुसार अस्पताल में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और कोरोना से संक्रमित कम से कम 70 मरीजों को को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *