मुंबई :मिलेगी ६० दिनों में ६० लाख वैक्सीन!एक करोड़ वैक्सीन देने के लिए जोरदार तैयारी

महानगर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को पूरा करने के लिए मनपा ने जोरदार तैयारी शुरू की है। एक करोड़ वैक्सीन खरीदी के उपरांत प्रत्येक वार्ड में दो वैक्सीनेशन सेंटर बनाकर वैक्सीनेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मौजूदा समय में ६० लाख पात्र लोगों को ६० दिनों में वैक्सीन की खुराक देने की योजना मनपा ने बनाई है। यह जानकारी अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुरेश काकाणी ने दी। ऐसा होने पर मुंबई का सीन बदल जाएगा, मतलब सभी लोगों को कोरोना का वैक्सीन रूपी कवच मिल जाएगा।


उन्होंने कहा कि इस वर्ष १६ जनवरी से मुंबई में वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया है लेकिन वैक्सीन की अनुपलब्धता के चलते इस अभियान को समय-समय पर ब्रेक लग रहा है। इसलिए मनपा ने एक करोड़ वैक्सीन खरीदने के लिए इसी महीने १२ तारीख को ग्लोबल टेंडर जारी किया, जिसे खूब प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक ८ कंपनियों ने इसमें रुचि दिखाई है। मनपा जल्द ही एक करोड़ वैक्सीन खरीदेगी और मुंबई में लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है।

वैक्सीनेशन अभियान को तेज गति से पूरा करने के लिए १२५ निजी अस्पतालों को वैक्सीनेशन सेंटर शुरू करने की अनुमति दी गई है। २२७ वार्डों में प्रत्येक वार्ड में दो सेंटर होंगे। रेलवे, एयरपोर्ट, मिलिट्री वैंâप आदि सरकारी संस्थानों में भी वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा।

मुंबई में १८ वर्ष से अधिक पात्र लगभग ९० हजार से एक लाख लोगों को रोज वैक्सीन देने की योजना है। अब तक ३० लाख लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। बचे हुए ७० लाख लोगों को जल्द ही वैक्सीन दी जाएगी।
सौजन्य :हिंदी का सामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *