मानसून ने राष्ट्रीय राजधानी में दी दस्तक

नयी दिल्ली 13 जुलाई : चिलचिलाती धूप से परेशान दिल्लीवासियों को मंगलवार की सुबह मानसून की हो रही पहली बारिश ने गर्मी से राहत दी।

मानसून ने राष्ट्रीय राजधानी में दी दस्तक

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज सुबह से मानसून की झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली में इस बार मानसून ने देरी से दस्तक दी है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 15 वर्षों में पहली बार दिल्ली में मानसून इतनी देरी से पहुंच रहा है। आम तौर पर यहां मानसून के 27 जून तक पहुंच जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह सात से 8.30 बजे की कई इलाकों में तेज बारिश देखी गई। सफदरजंग में 2.5 सेमी, आयानगर में 1.3, पालम में 2.4 और रिज में 1.0 सेमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने भी आज दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *