सरकार के 3 साल पूरे होने पर 2 करोड़ लोगों को चिट्ठी लिखेंगे पीएम मोदी

narendra_modi_letter_नई दिल्ली, सरकार के 3 साल पूरे होने पर 2 करोड़ लोगों को चिट्ठी लिखेंगे पीएम मोदी. आने वाली 26 मई को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने तीन वर्ष पूरे करेगी. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार जश्न की तैयारी कर रही है. यह जश्न 26 मई से लेकर 15 जून तक मनाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों को लगभग 2 करोड़ चिट्ठियां लिखेंगे. इसके अलावा इस दौरान मोदी देश के 5 शहरों में भी जाएंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस जश्न की शुरुआत गुवाहटी से करेंगे, जिसके बाद वह बंगलुरु, पुणे, कोलकाता, जयपुर या कोटा जा सकते हैं. इस न्यू इंडिया अभियान 25 मई से शुरू होगा.
मोदी सरकार के जश्न में सभी बीजेपी शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे. इन कार्यक्रमों में मोदी सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, तो वहीं सभी केंद्रीय मंत्री 27-28 मई को मीडिया से बात करेंगे. इसके अलावा सभी मंत्रालय अपनी उपलब्धियों को गिनाने के लिए बुकलेट जारी करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी पहले ही सरकार के मंत्रियों और पार्टी के सांसदों को जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाएं का ब्यौरा देने की वकालत कर चुके हैं. खास तौर पर युवाओं और सोशल मीडिया के जरिए जनता से संवाद स्थापिन करने की कोशिशों की पीएम हमेशा सराहना करते आए हैं. तीन साल के जश्न में मोदी सरकार के मंत्री और नेता, कांग्रेस की नीतियों की विफलता के बारे में भी जनता को बताएंगे.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *