टीवी देख ताली बजा रही थीं मां हीरा बेन…..

लोकसभा चुनाव 2019 में 2014 लोकसभा चुनाव से भी बड़ी जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

 

नरेंद्र मोदी जब राष्ट्रपति भवन में लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले रहे थे, उस वक्त उनकी मां हीरा बेन अहमदाबाद में अपने घर पर टीवी पर देख रही थीं. बता दें कि पीएम मोदी ने शपथ के दौरान कहा कि मैं नरेंद्र दामोदरदास मोदी ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा।

https://twitter.com/ANI/status/1134093417841999872

समाचार एजेंसी एएनआई ने दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें देखा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन अपने घर पर बैठी हुई हैं और सामने टीवी पर पीएम मोदी की शपथ वाली तस्वीर दिख रही है। पीएम मोदी जब पद और गोपनीयता की शपथ ले रहे होते हैं, उस वक्त उनकी मां ताली बजाती भी दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *