विकसित भारत को सुनिश्चित करेंगे आधुनिक शहर- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में एक रैली को संबोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने देश के शहरों के विकास पर भारी निवेश का कारण बताया। उन्होंने बताया कि आने वाले 25 साल में ये शहर विकसित भारत के निर्माण को सुनिश्चित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर होते भारत के लिए इसे एक बहुत बड़ा दिन बताया 21वीं सदी के भारत के लिए अर्बन कनेक्टिविटी के महत्व को स्पष्ट किया।

विकसित भारत को सुनिश्चित करेंगे आधुनिक शहर- प्रधानमंत्री

अपने भाषण में पीएम ने कहा पुराने शहरों में सुधार और उनके विस्तार पर फोकस के साथ-साथ ऐसे नए शहरों का निर्माण भी किया जा रहा है जो कि ग्लोबल बिजनेस डिमांड के अनुसार तैयार किये जा रहे हैं। 21वीं सदी के भारत को देश के शहरों से नई गति मिलने वाली है।

गांधी नगर में पीएम मोदी ने देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अहमदाबाद में उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक हवाई जहाज की तुलना में ट्रेन के अंदर 100 गुना कम शोर करता है। जो लोग उड़ानों में यात्रा करने के आदी हैं, वे वंदे भारत ट्रेन का अनुभव करने के बाद इसे पसंद करेंगे।

अपने भाषण में उन्होंने कहा कि शहर में आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम, कनेक्टिविटी के साथ यातायात का एक साधन दूसरे को सपोर्ट करे, ये किया जाना आवश्यक है। उन्होंने ये भी बताया कि आज गांधीनगर का रेलवे स्टेशन दुनिया के किसी भी एयरपोर्ट से कम नहीं है। अपने भाषण में उन्होंने भारत सरकार द्वारा अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को भी आधुनिक बनाने की स्वीकृति देने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *