भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए इंडोनेशिया में

जकार्ता, 15 सितम्बर : इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत असेह में बुधवार तड़के भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये।

भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए इंडोनेशिया में

मौसम विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.6 मापी गयी। स्थानीय समयानुसार आज तड़के 03:13 बजे आये इस भूकंप का केंद्र 125 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित सिनाबांग शहर में समुद्र के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था।

एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की क्योंकि भूकंप के झटके इतने शक्तिशाली नहीं थे कि उनसे विशाल लहरें उठने का खतरा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *