सऊदी बलों के हवाई हमलों में यमन में हौती विद्राेही ढेर

सना, 15 सितम्बर : यमन के मारिब प्रांत में पिछले 24 घंटों में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले हवाई हमलों में 40 से अधिक हौती विद्रोही मारे गये हैं।

सऊदी बलों के हवाई हमलों में यमन में हौती विद्राेही ढेर

मारिब में सशस्त्र बलों के मीडिया सेंटर से संबद्ध एक सूत्र ने बताया कि हवाई हमलों में सिरवाह जिले के अग्रिम मोर्चे पर विद्रोहियों की चौकियों, सभाओं और तैनाती को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 40 लोग मारे गये और हथियारों से लैस नौ वाहनों को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ये हवाई हमले विद्रोहियों द्वारा अग्रिम माेर्चे पर तैनात यमन की सेना पर शुरू किये गये जमीनी हमलों के जवाब में किये गये। उन्होंने दावा किया कि हमलों में सरकार समर्थक सशस्त्र बलों का कोई सदस्य हताहत नहीं हुआ है।

हौती संचालित अल-मसीरा टीवी ने अधिक विवरण प्रदान किये बिना सिरवाह जिले में 19 सऊदी नेतृत्व वाले हवाई हमलों की सूचना दी।

गौरतलब है कि यमन के अधिकांश उत्तरी क्षेत्र पर हौती विद्रोहियों के नियंत्रण और राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को राजधानी सना से बाहर कर दिये जाने के बाद देश में 2014 के अंत में गृहयुद्ध शुरू हो गया। श्री हादी की सरकार का समर्थन करने के लिए मार्च 2015 में सऊदी नेतृत्व वाले अरब गठबंधन ने हस्तक्षेप किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *