बेस्ट फिल्म से बेस्ट ऐक्ट्रेस तक आईफा में लापता लेडीज ने जीते दस अवार्ड

बॉलीवुड के बड़े नामों को पीछे धकेलने के साथ इस बार जिस ऐक्ट्रेस ने अदाकारी की दुनिया में अपना लोहा मनवाया है, उसने अपनी उम्र के 16 बरस पूरे कर लिए हैं। महज़ 17 साल की नितांशी गोयल ने आइफा अवार्ड्स 2025 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता है।

बेस्ट फिल्म से बेस्ट ऐक्ट्रेस तक आईफा में लापता लेडीज ने जीते दस अवार्ड

पिछले साल की चर्चित फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने रविवार शाम जयपुर में हुए आइफा अवॉर्ड में कुल दस अवॉर्ड जीते। फिल्म की मुख्य किरदार नितांशी गोयल को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। इस तरह से बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड तक पर लापता लेडीज का ही परचम लहराता दिखा।

इस फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया है। यह ऐसी दो दुल्हनों की कहानी है जिनका लंबा घूंघट कहानी में ट्विस्ट लाता है। ट्रेन के एक सफर में यह दोनों दुल्हनें बदल जाती हैं और अलग जगहों पर पहुंच जाती हैं। एक लम्बे संघर्ष के बाद ये दोनों अपने पति से फिर से मिल पाती हैं। इन्हीं में से एक दुल्हन फूल का किरदार नितांशी गोयल ने निभाया है।

किरण और आमिर खान ने नीतांशी को ऑडिशन में पसंद किया था। नितांशी गोयल बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बे की रहने वाली हैं। साल 2007 में जन्मी नितांशी की यह डेब्यू फिल्म थी, जिसमें उनका लीड रोल उन्हें आईफा अवॉर्ड दिला गय।

यह फिल्म नीतांशी की ऐसी पहचान बन गई कि उनको लोग फूल और सजनी नाम से सम्बोधित करते हैं। ज़्यादातर लोग तो अब उनको इन्हीं नामों से बुलाते हैं।

अपने किरदार में परफेक्शन लाने के लिए नितांशी ने इस पृष्ठभूमि से जुड़ी कई फ़िल्में और सीरियल देख थे। इनमे सुई धागा (अनुष्का शर्मा-वरुण धवन मूवी), बालिका वधू (सीरियल) और कई भोजपुरी महिलाओं के वीडियोज उनके लिए ट्यूटोरियल बने। जिसकी मदद से नितांशी ने अपने किरदार के व्यवहार और पहनावे को जाना।

नितांशी ने सोशल मीडिया पर बतौर पॉपुलर इन्फ्लुएंसर अपनी पहचान बना ली है। इंस्टाग्राम पर भी उनकी फैन-फॉलोइंग दस मिलियन से ज्यादा है। अभिनय में करियर की शुरुआत नीतांशी ने साल 2016 में की थी और उस समय वह महज़ नौ साल की थीं। इस उम्र में उन्होंने धारावाहिक ‘मन में विश्वास है’ में काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *