मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज सजा मनिका विश्वकर्मा के माथे पर

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज मनिका विश्वकर्मा के माथे पर सज गया है। अब वह 74वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज सजा मनिका विश्वकर्मा के माथे पर

अपने देखे सपने के कामयाब होने को साथ ही मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बन चुकी हैं। इस साल के अंत में वह थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब हासिल करने के बाद मनिका विश्वकर्मा कहती हैं- ‘मेरा सफर शहर गंगानगर से शुरू हुआ। मैं दिल्ली आई और इस ब्यूटी कॉम्पिटिशन की तैयारी की। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने मेरी मदद की और मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया। यह ब्यूटी कॉम्पिटिशन एक खास दुनिया है, यहां हमारे अलग ही पर्सनालिटी, कैरेक्टर डेवलप होता है। यह जिम्मेदारी एक साल भर की नहीं, जिंदगी भर के लिए मेरे साथ रहेगी।’

इस इवेंट में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की ज्यूरी मेंबर के रूप में मोडल और एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी शरीक थीं। मनिका विश्वकर्मा की जीत पर ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए उर्वशी कहती हैं कि कॉम्पिटिशन बहुत मुश्किल था, लेकिन विनर हमारे साथ है। आगे उन्होंने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि मनिका विनर बनीं। अब वह मिस यूनिवर्स में हमें जरूर गर्व करने का मौका देंगी।

बताते चलें कि मनिका विश्वकर्मा, मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीतने से पहले मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने दिल्‍ली में मॉडलिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाई।

मनिका विश्वकर्मा ने इस जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा- ‘… यह एहसास अद्भुत है। यह सफ़र अद्भुत रहा है। मैं अपने टीचर्स, मार्गदर्शकों, माता-पिता, दोस्तों और अपने परिवार का हर चीज़ के लिए शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। अब मेरा लक्ष्य भारत का सर्वोत्तम प्रतिनिधित्व करना और मिस यूनिवर्स का ताज अपने घर लाना है…’

इस कामयाबी ने ब्यूटी पेजेंट मनिका विश्वकर्मा को और भी अधिक आत्मविश्वासी बना दिया है। अब वह अपने अगले लक्ष्य के प्रति और भी अधिक समर्पण से तैयारी की रणनीति बना रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *