कुपवाड़ा में सेना के काफिले पर हमला

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के काफिले पर आतंकी हमले की खबर है। इस हमले में सुरक्षा बलों के तीन जवान घायल हो गए, जिनमें से एक हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सेना का काफिला हंदवाड़ा के करालगुंड के पास से गुजर रहा था कि तभी उस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों के हमले के बाद सेना ने भी जवाबी फायरिंग की, लेकिन आतंकी बच निकलने में कामयाब रहे। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान में जुट गई है।

attack-on-army

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *