उत्तर प्रदेश में पारा हुआ 45 डिग्री के पार

उत्तर प्रदेश में इस समय गर्मी अपने चरम पर है। यहाँ अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर हो गया है। गर्म पछुआ हवाओं को देखते हुए अनुमान लगाया गया है कि आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी।

उत्तर प्रदेश में पारा हुआ 45 डिग्री के पार

मौसम विज्ञान कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ लखनऊ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के रहने का अनुमान है। बीते दिन गुरुवार को दिन का तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़, 18 से 20 मई के बीच दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगले 5 दिनों में उत्तर भारत और बिहार के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।

गुरुवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आगरा और बुंदेलखंड का तापमान 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। आज शुक्रवार को भी लगभग इतना ही तापमान रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक़, राज्य में मौसम शुष्क रहने के साथ विभिन्न स्थानों पर लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। शुक्रवार को यूपी और दिल्ली सहित राजस्थान की सीमा से लगे बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ जिले लू की चपेट में रहने की चेतावनी विभाग ने दी है। अनुमान है कि शनिवार को इसका विस्तार दक्षिण पूर्व, मध्य और पूर्वोत्तर यूपी के अधिकांश हिस्सों में होगा।

मानसून 31 मई को केरल में प्रवेश करने की संभावना है जो कि अपने निर्धारित समय से एक दिन पूर्व आने का संकेत दे रहा है।

रविवार और सोमवार को भी पूरा प्रदेश लू की चपेट में रहेगा। इसमें नेपाल की सीमा वाले तराई क्षेत्रों में इसका असर कम रहेगा।

इस बीच मानसून के लेकर भी मौसम विभाग द्वारा अपडेट जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक़, 31 मई को मानसून केरल में प्रवेश करने की संभावना है जो कि अपने निर्धारित समय से एक दिन पूर्व आने का संकेत दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *