पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

पेरिस ओलम्पिक में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत का लक्ष्य अब सेमीफाइनल मैच में स्वर्ण पदक हासिल करना होगा।

पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

पेरिस ओलंपिक के नवें दिन भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ क्वार्टरफ़ाइनल में प्रवेश किया। यहाँ तक पहुंचने के लिए भारत ने ग्रेट ब्रिटेन पर जीत हासिल की।

पेरिस ओलंपिक 2024 के क्वार्टरफाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत का मुकाबला जर्मनी से होगा।

हालाँकि क्वार्टरफ़ाइनल का मुक़ाबला 1-1 की बराबरी पर था मगर भारत ने पेनल्टी शूटऑउट के ज़रिए 4-2 से यह मुक़ाबला अपने नाम किया। भारत और ग्रेट ब्रिटेन हॉकी क्वार्टरफाइनल मैच, यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में खेला गया।

मैच के दौरान जहाँ भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 22वें मिनट में गोल करते हुए टीम को 0-1 से बढ़त दिलाई, वहीँ 27वें मिनट में ग्रेट ब्रिटेन के मोर्रटन ली ने अपने देश के लिए गोल करते हुए इस खेल को बराबरी पर ला दिया।

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए शूटआउट में हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित उपाद्याय और राज पाल कुमार ने गोल किए। इस बीच भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। उन्होंने शूटआउट में ग्रेट ब्रिटेन के स्ट्राइकरों को गोल करने से रोका। जवाब में ग्रेट ब्रिटन के लिए जेम्स अलबेरी और चैक वाललेस ने गोल किया।

खेल समाप्त होने तक भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत का लक्ष्य अब सेमीफाइनल मैच को जीतकर गोल्ड मैडल की दावेदारी को सफल करना है।

पेरिस 2024 ओलंपिक हॉकी सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत का मुकाबला जर्मनी से होगा। बताते चलें कि भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो में हुए पिछले ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *