मेलबर्न के शॉपिंग सेंटर पर गिरा विमान, 5 लोगों की मौत

अॉस्ट्रेलिया के मेलबर्न के एक शॉपिंग सेंटर में मंगलवार सुबह 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) एक छोटा विमान क्रैश हो गया, जिससे 5 लोगों की मौत गई। Melbourne

Melbourne

अॉस्ट्रेलिया के प्रशासन ने यह जानकारी दी है। विक्टोरिया के पुलिस असिस्टेंट कमिश्नर स्टीफन लीन ने कहा कि फिलहाल जानकारी यही है कि एयरक्राफ्ट में मौजूद 5 लोगों के अलावा कोई और मौत नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि इस चार्टर विमान ने मेलबर्न के एडनसन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसके कुछ ही देर बाद इसका इंजन फेल हो गया। उस वक्त शॉपिंग सेंटर बंद था।

विक्टोरिया की पुलिस मिनिस्टर ने बताया कि विमान में मौजूद 5 लोग तस्मानिया किंग आइलैंड जा रहे थे और यह बहुत दुखद घटना है।

वहीं विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एन्ड्रूज ने इसे पिछले 30 वर्षों में सबसे भयानक विमान हादसा बताया है। एक चश्मदीद ने बताया कि विमान पीछे गोदाम में क्रैश हुआ, लेकिन सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

बता दें कि एडनसन एयरपोर्ट सेंटल मेलबर्न से करीब 13 किमी दूर है और ज्यादातर छोटे विमानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

www.naqeebnews.com

# Melbourne

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *