रूस में मैकडॉनल्ड्स ने बंद किए अपने सभी रेस्टोरेंट

यूक्रेन पर रूसी हमले पर अब मैकडॉनल्ड्स ने बड़ा कदम उठाते हुए रूस में अपने सभी रेस्टोरेंट को बंद करने का फैसला किया है। रूस में अमेरिकी कंपनी मैकडॉनल्ड्स के 800 से अधिक रेस्टोरेंट चल रहे थे। िसँ सभी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

रूस में मैकडॉनल्ड्स ने बंद किए अपने सभी रेस्टोरेंट

मैकडॉनल्ड्स ने यह फैसला उस समय लिया है जब रूस यूक्रेन पर हमला जारी रखे है। रूस के हमलों से यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। इस दौरान अमेरिका सहित कई देश रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर चुके हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में उसकी अर्थव्यवस्था को और कमजोर करने के इरादे से मंगलवार को घोषणा की कि अमेरिका, रूस से सभी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाएगा, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इससे अमेरिकियों, विशेष रूप से गैस पंप पर लागत बढ़ जाएगी।

बाइडेन ने कहा कि अमेरिकियों को बढ़ती कीमतों का सामना करना होगा, स्वतंत्रता की रक्षा करना महंगा पड़ जाएगा। बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूरोपीय सहयोगियों के साथ परामर्श में काम कर रहा है, जो रूसी ऊर्जा आपूर्ति पर अधिक निर्भर हैं।

बाइडेन ने घोषणा की, ‘हम पुतिन के युद्ध को ‘सब्सिडी’ देने का हिस्सा नहीं होंगे।’ उन्होंने नई कार्रवाई को इस जारी युद्ध के लिए रूस को धन जुटाने के खिलाफ एक जोरदार झटका बताया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की ओर से यह कार्रवाई अमेरिका और पश्चिमी देशों के अधिकारियों से आयात में कटौती करने की अपील करने के बाद हुई है। रूस के वित्तीय क्षेत्र पर गंभीर प्रतिबंधों के बावजूद तेल निर्यात ने वहां कैश तरलता को स्थिर बनाए रखा है।

बाइडेन ने कहा कि अमेरिकियों को बढ़ती कीमतों का सामना करना होगा, स्वतंत्रता की रक्षा करना महंगा पड़ जाएगा। बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूरोपीय सहयोगियों के साथ परामर्श में काम कर रहा है, जो रूसी ऊर्जा आपूर्ति पर अधिक निर्भर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *