मार्क जुकरबर्ग को सिर्फ एक दिन में 18 अरब डॉलर का घाटा हुआ

वाशिंगटन: मेटा के सीईओ और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को दो साल में सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। उन्हें एक दिन में 18 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इस घाटे के बावजूद जुकरबर्ग अभी भी 157 अरब डॉलर के मालिक हैं।

मार्क जुकरबर्ग को सिर्फ एक दिन में 18 अरब डॉलर का घाटा हुआ

मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति को बड़ा नुकसान गुरुवार को हुआ। एक ही दिन में मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयर में तक़रीबन 11 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के चलते मार्क जुकरबर्ग की दौलत एक ही दिन में 18 अरब डॉलर कम हुई है। इसे एक ही दिन में होने वाली ऐतहासिक गिरावट माना जा रहा है।

मेटा कंपनी ने इस वर्ष के लिए अपनी पहली तिमाही आय रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट से होने वाले खुलासे के मुताबिक़ जनवरी से मार्च 2024 तक कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई।

मार्क जुकरबर्ग ने इस साल एआई और मेटावर्स पर 35 से 40 अरब डॉलर खर्च करने का ऐलान किया था, जिसके चलते न सिर्फ मेटा के शेयर कम हुए, बल्कि मार्क जुकरबर्ग को अरबों डॉलर का नुकसान भी हुआ।

मार्क जुकरबर्ग को सिर्फ एक दिन में 18 अरब डॉलर रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें कई अन्य कारण भी शामिल रहे हैं। संपत्ति में 18 अरब डॉलर की गिरावट के बावजूद मार्क जुकरबर्ग अभी भी 157 अरब डॉलर के मालिक हैं।

इस उतार-चढ़ाव के बीच एलन मस्क की संपत्ति 184 अरब डॉलर हो चुकी है जबकि मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में तेज गिरावट के बाद यह 157 अरब डॉलर रह गई है।

एलन मस्क की संपत्ति इस दौरान 5.8 अरब डॉलर बढ़ने के साथ ही वह फिर से दुनिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं।

बताते चलें कि अक्टूबर 2022 में मार्क जुकरबर्ग को 100 अरब डॉलर का घाटा हुआ था, लेकिन वह कंपनी को दोबारा मुनाफे में लाने में कामयाब रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *