राहुल ने कांग्रेस की बागडोर तो संभाली लेकिन चुनौतियां बड़ी हैं: मोदी – अमित शाह से टक्कर लेकर बने विजेता 

गांधी ने विधानसभा चुनाव में 2 बार पार्टी के प्रचार अभियान का नेतृत्व किया, लेकिन दोनों बार असफलता ही हाथ लगी। हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में अमेठी और रायबरेली में पार्टी अपनी छवि के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। अमेठी और रायबरेली राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी के लोकससभा क्षेत्र हैं।

 

कांग्रेस चुनावी रूप से सिकुड़ रही है, पार्टी अब बिहार जैसे राज्य में चौथे पायदान पर है तो पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत दिल्ली में वह तीसरे स्थान पर है। 2014 के बाद से विभिन्न विधानसभा चुनावों में, पार्टी तीसरे या चौथे स्थान पर रही है। पार्टी के मुख्य पक्षों में से एक दलित और अन्य पक्ष पार्टी से दूर चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *