राहुल ने कांग्रेस की बागडोर तो संभाली लेकिन चुनौतियां बड़ी हैं: मोदी – अमित शाह से टक्कर लेकर बने विजेता 

हालांकि बाद में मोदी और बीजेपी पर उनके तेज और आक्रामक हमलों ने इस धारणा को बदला और यह दिखाया कि वह उनका सामना करने में सक्षम हैं। अपनी एक अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने थिंक टैंकों के साथ बातचीत की थी,

 

जिससे उनकी छवि में आमूलचूल बदलाव आया। गुजरात में सफलता कांग्रेस के लिए एक बड़ा मनोबल बढ़ाने वाली घटना हो सकती है। गांधी एक व्यापक सामाजिक गठबंधन बनाने में सफल रहे और उन्होंने मोदी को प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर कर दिया।

 

राहुल के सामने अन्य बड़ी चुनौती उत्तर प्रदेश में पार्टी के खिसके जनाधार को दोबारा हासिल करने की होगी। राज्य में सबसे अधिक लोकसभा सीट (80) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *