आप के विधायक ने मुझे गोली मारने की धमकी दी: मनोज तिवारी

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप के एक एमएलए पर गंभीर आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें ने गोली मारने की धमकी दी।सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में आप विधायकों के साथ धक्का-मुक्की में उलझे दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि उन्हें आप विधायक अमानतुल्ला खान ने गोली मारने की धमकी दी।

दिल्ली में बीते रविवार को सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में आप विधायकों के साथ धक्का-मुक्की में उलझे मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों ने भी उनके साथ गलत व्यवहार किया।

मनोज तिवारी ने कहा, ‘‘मेरे साथ धक्का-मुक्की करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान हो गई है। इस क्षेत्र के अतिरिक्त डीसीपी कह रहे हैं कि कुछ आप के कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। मैं उन्हें महज चार दिन में दिखाऊंगा कि पुलिस ने क्या किया है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *