मणिपुर में सड़कों पर उतरीं महिलाएं

मणिपुर की राजधानी इम्फाल से एक बार फिर से हिंसा की ख़बरें आ रही हैं। मणिपुर वायरल वीडियो मामले में अबतक पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना के बाद से पूरे देश में आंदोलन जारी है।

मणिपुर सड़कों पर उतरीं महिलाएं

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक़ इंफाल के गढ़ी इलाके में महिला प्रदर्शनकारियों सड़कों पर उतर आई है। इन नाराज़ प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग को दोनों ओर से ब्लॉक कर दिया है। इन लोगों ने रोड पर टायर जला कर अपना रोष व्यक्त किया है।

हालात की सूचना मिलते ही मणिपुर की सशस्त्र पुलिस, सेना और त्वरित कार्य बल के जवान मौके पर पहुंच गए और स्थिति को काबू में किया है। विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च किया।

मणिपुर वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने आज एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं के साथ हुई बर्बरता की वीडियो वायरल होने के बाद से ये पांचवी गिरफ्तारी है।

मणिपुर इस समय बीते बीते 81 दिनों से जातीय हिंसा खेल रहा है। यहाँ 3 मई को एक रैली के बाद मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा भड़क उठी थी। इस हिंसा में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 50 हजार से ज्यादा लोग शरणार्थी शिविरों में रहने को मजबूर हुए हैं।

मणिपुर में महिलाओं के साथ होने वाली बर्बरता का एक वीडियो 19 जुलाई को वायरल होने के बाद देश में सनसनी फैल गई। वीडियो 4 मई का था। इसके वायरल होने के बाद पूरे देश से विरोध के स्वर सामने आने लगे हैं। पुलिस ने घटना से जुड़े चार लोगों की गिरफ्तारी 20 जुलाई को की थी और आज एक अन्य आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *