ममता का दावा – भाजपा का षड्यंत्र मुझे रोक नहीं सकता

बलरामपुर 15 मार्च : पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में सोमवार को मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (तृकां) प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा, “षड्यंत्र मुझे रोक नहीं सकता, भाजपा से लड़ते रहेंगे।”

ममता का दावा - भाजपा का षड्यंत्र मुझे रोक नहीं सकता

सुश्री बनर्जी ने आज यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “तृणमूल कांग्रेस सरकार सत्ता में फिर से आयेगी, आपको मुफ्त राशन मिलता रहेगा। हम आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। आपको मई के बाद दुकान पर नहीं आना है।”

ममता बनर्जी ने पुरुलिया में नारे लगाते हुए कहा, “ भाजपा नहीं चाहिए, कांग्रेस नहीं चाहिए, वामपंथी दल नहीं चाहिए। भाजपा के विदाई दो … खेला होबे, देहात होबे, जेता होबे।”

बनर्जी ने कहा, “मेरी सरकार ने बजट में सभी विधवाओं को एक हजार रुपये देने का फैसला किया है। ” उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के आदिवासियों के लिए दो हजार रुपये की पेंशन भी दी जा रही है।

बनर्जी ने कहा, “यह एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने आदिवासियों के भूमि अधिकारों को नहीं छीना है।” उन्होंने कहा, “ दुनिया की कोई भी सरकार हमारे जितना काम नहीं कर पाई है।”

उन्होंने कहा, “कुछ दिन रुकिए मेरे पैर ठीक हो जायेंगे। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, “मैं देखूंगी कि क्या आपके पैर बंगाल की धरती पर स्वतंत्र रूप से रख पायेंगे। ”

सुश्री बनर्जी ने भाजपा की ‘रथ यात्रा’ का मजाक उपहास करते हुए कहा कि वह हमेशा से जानती हैं कि भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहन रथों में यात्रा करते हैं।

बनर्जी ने पुरुलिया में नारे लगाते हुए कहा, “ भाजपा नहीं चाहिए, कांग्रेस नहीं चाहिए, वामपंथी दल नहीं चाहिए। भाजपा के विदाई दो … खेला होबे, देहात होबे, जेता होबे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *